#JaunpurLive :तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार घायल

 


धर्मापुर, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के विथार गांव के पास तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आकर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में लोगों ने बाइक सवार को अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गौरा डिहवा गांव निवासी विकास सिंह बुधवार को दोपहर में लगभग ढाई बजे अपने बाइक से गौराबादशाहपुर से जौनपुर शहर के तरफ जा रहा था। जैसे ही वह जौनपुर-आजमगढ़ हाइवे पर विथार गांव के पास पहुचा तभी विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आ गया। बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार विकास सिंह (31) निवासी गौरा डिहवा बुरी तरह से घायल हो गया। उसको सर में तथा कमर में चोट आई है। स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस से उसे घायल अवस्था में इलाज हेतु अस्पताल भिजवाया। वहीं बोलेरो के टक्कर से विकास की बाइक भी काफी क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं टक्कर मारने के बाद बोलेरो चालक फरार होने में सफल रहा।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534