#JaunpurLive : दबंगों ने जमीन से मकान किया गायब

 

जौनपुर। खेतासराय थाना क्षेत्र के ग्राम डोभी में भू-माफियाओं द्वारा एक परिवार के मकान व उसमें रखा सामान गायब करने का मामला प्रकाश में आया है। न्याय के लिए परिवार की यह महिला उच्चाधिकारियों के यहां प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगा रही है लेकिन कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं हुई। मालूम हो कि उक्त गांव निवासिनी अंजली सिंह पत्नी सुरजीत सिंह अपने बच्चों को पढ़ने के लिए गांव से शहर में आकर रहने लगी। उसी गांव के एक व्यक्ति ने महिला के पति से लगभग 4 साल पहले मकान व कुछ जमीन का हिस्सा बिना कब्जा दखल का मुआहिदा कर लिया जिसमें दो लाख देकर बैनामा करा लेने की बात लिखी गई थी। 11 अगस्त 2023 को महिला को पता लगा कि विपक्षी अपने साथियों के साथ उसके घर में रखा सारा सामान गायब कर पूरे मकान को ही गायब कर दिये। घर में टीवी समेत अन्य घरेलू सामान भी रखा था। अब तक रुपए और आभूषणों की लूट का मामला तो सुना गया था लेकिन शायद यह जिले का मामला होगा कि जमीन से मकान ही गायब कर दिया गया हो। इतना ही नहीं, दबंगों ने अवैध ढंग से निर्माण भी शुरू कर दिया। महिला द्वारा जब इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई तो उस समय थानाध्यक्ष रहे चंदन राय ने अवैध ढंग से हो रहे निर्माण को रोक दिया था लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया। सिर्फ 107/16 में चालान कर दिया था। महिला ने इस संबंध में दबंगों के खिलाफ तहरीर दिया था लेकिन पुलिस ने समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी तक नहीं दर्ज कियाथा।
Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534