#JaunpurLive : एसवीकेपी के प्रत्याशी अशोक सिंह पुलिस हिरासत में

जौनपुर। समाज विकास क्रांति पार्टी (एसवीकेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह और पुलिस के बीच नोंकझोंक हो गई। बीआरपी कालेज के मैदान में आयोजित जनसभा के बीच हुई नोंकझोंक जिले में चर्चा का विषय बन गया है। बहरहाल अशोक सिंह को पुलिस ने हिरासत में लेकर लाइन बाजार थाने ले गई है। पुलिस का कहना है कि अनुमति से ज्यादा समय तक सभा चल रही थी जो कि आचार संहिता का उल्लंघन है, इसीलिए यह कार्रवाई की गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के अलावा कई कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। 
#JaunpurNews : एसवीकेपी के प्रत्याशी अशोक सिंह पुलिस हिरासत में | #NayaSaveraNetwork

इस बाबत राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि भाजपा सरकार लगातार उनको परेशान कर रही है। यह कार्रवाई भी सत्ता पक्ष के इशारे पर की गई है। लोकसभा के चुनाव में जनता इसका करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को डर है कि वह उनसे हार जाएंगे इसीलिए ऐसी कार्रवाई की जा रही है। आपको बता दें कि अशोक सिंह समाज विकास क्रांति पार्टी से ही लोकसभा जौनपुर से प्रत्याशी हैं।


Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534