#JaunpurLive : दो वारण्टी गिरफ्तार

 

सिकरारा, जौनपुर। आपराधिक मामले में संलिप्त फरार चल रहे दो वारंटियों को पुलिस ने रविवार को अलग अलग स्थानों से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार देवपुर गांव निवासी जगदीश सिंह व बाकी गांव निवासी मैन बहादुर सिंह के खिलाफ न्यायालय से वारण्ट जारी हुआ था। थानाध्यक्ष यजुवेंद्र कुमार सिंह व उप निरीक्षक कश्यप कुमार सिंह ने हमराहियों के साथ दो अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों के खिलाफ विधिक कारवाई की जा रही है।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534