Adsense

#JaunpurLive : भ्रष्टाचार के खिलाफ सत्याग्रह आन्दोलन 991वें दिन भी जारी

 

जौनपुर। पत्रकार उत्पीड़न, भ्रष्टाचार, जनसुनवाई पोर्टल पर फर्जी निस्तारण, राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण घोटाला एवं सिरकोनी बाजार (इजरी) की भीषण डकैती काण्ड के अभियुक्तों के विरूद्ध कार्यवाही को लेकर स्थानीय कलेक्ट्रेट परिसर में चल रहा ‘सत्याग्रह आन्दोलन‘ गुरूवार को 991वें दिन जारी रहा। इस मौके पर सत्याग्रह आन्दोलनकारी यशवन्त गुप्त ने बताया कि यह आन्दोलन जांच के मुख्य बिन्दुओं पर कायम रहते हुए समस्या के निस्तारण  तक जारी रहेगा। यह भी बताया कि यह आन्दोलन 9 अगस्त 2021 से चलाया जा रहा है। आन्दोलन के समर्थन में उड़ीसा के ढेंकानाल से अशोक साव, महाराष्ट्र से मोहन हजारी लाल गुप्ता, रती लाल रामजी गुप्ता, आशीष गुप्ता, चन्द्रमणि पाण्डेय, विजय बहादुर सिंह, विजय प्रकाश मिश्र, राहुल निगम, भानु प्रताप यादव, अमरेन्द्र श्रीवास्तव, बिहारी लाल यादव, राम नगीना यादव, उपेन्द्र श्रीवास्तव, राम बहाल यादव, प्रेम प्रकाश मिश्र सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

 

Post a Comment

0 Comments