#JaunpurLive : चुटकी वाले बाबा के चुटकीमयी कथा से श्रोतागण हुये भाव—विभोर

 

शाहगंज, जौनपुर। संस्कार भारती शाहगंज द्वारा आयोजित श्रीराम कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ में आगरा की धरती से पधारीं मानसमणि रेखा जी रामायणी के मुखारविंद से श्रीराम कथा श्रवण करके श्रोता मंत्र—मुग्ध हो जा रहे हैं। वहीं देवरिया उत्तर प्रदेश की धरती से पधारे हुए चुटकी वाले बाबा के सुपुत्र अखिलेश मणि शांडिल्य के क्रांतिकारी व्याख्यान को नयनाभिराम होकर लोग सुन रहे हैं।
कोतवाली के बगल स्थित श्री लक्ष्मी नारायण वाटिका में वाटिका प्रमुख सुभाष चंद्र यादव उर्फ चंदू प्रधान एवं संस्कार भारती के अध्यक्ष कृष्णकांत सोनी, उपाध्यक्ष रचित चौरसिया, शीम प्रकाश, कार्यक्रम सह संयोजिका नीतू मिश्रा, सीमा जायसवाल ने दीप प्रज्ज्वलन का कार्यक्रम  संपन्न हुआ। यह श्रीराम कथा 3 मई तक चलेगी। 4 मई को नववर्ष महोत्सव का आयोजन है।
शांडिल्य जी चुटकी बजाकर कथा कह रहे हैं। दर्शक एकटक दृष्टि से उनकी चुटकियों का अवलोकन कर रहे हैं। कथा को श्रवण कर रहे हैं पूरे नगर में चुटकी वाले बाबा के कथा की चर्चा जोरों पर है। संचालन संस्था के महामंत्री वीरेंद्र यादव वीरू एवं हिंदू विचारक सुशील सेठ ने किया।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534