बदलापुर, जौनपुर। अटेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बन्धु के बदलापुर आगमन पर प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेशीय महामन्त्री/जिलाध्यक्ष अनिल यादव के नेतृत्व में शिक्षकों ने ज़बर्दस्त स्वागत किया। स्वागत से अभिभुत विजय बन्धु ने कहा कि ऐसे ही एकजुट होने से पुरानी पेंशन योजना बहाली को बल मिलता है। इसी क्रम में जिलाध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली आन्दोलन में प्राथमिक शिक्षक संघ 1160 हमेशा अटेवा का समर्थन करता रहा है। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ बदलापुर के अध्यक्ष उमेश चंद्र मिश्र, प्रदेशीय उपाध्यक्ष/मंत्री बदलापुर राय साहब यादव, अटेवा जिलाध्यक्ष चंदन सिंह, अटेवा महिला सभा अध्यक्ष यामिनी सिंह, शशि यादव, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट बृजभूषण यादव, प्राथमिक शिक्षक संघ के मीडिया प्रभारी गौरव यादव, अटेवा संगठन मंत्री ब्रह्मशील, अटेवा अध्यक्ष महराजगंज संदीप यादव, बक्शा अध्यक्ष लालचंद्र, प्राथमिक शिक्षक संघ बदलापुर कोषाध्यक्ष शिलाजीत, प्रधानाध्यापक रवींद्र प्रसाद तिवारी, सच्चिदानंद यादव, देवेन्द्र यादव, प्रवीण यादव, संतोष निषाद, प्रेमसागर, अभिषेक तिवारी, देवेश मिश्र सहित सैकड़ों अध्यापक उपस्थित रहे।
Tags
Hindi News
Jaunpur
jaunpur live
Jaunpur Live
News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News