Adsense

#JaunpurLive : मेधावी छात्र—छात्राओं का विद्यालय परिवार ने किया सम्मानित

 

जौनपुर। नगर के राजा श्रीकृष्ण दत्त इंटर कॉलेज के प्रबंधक की अध्यक्षता में कॉलेज की सभागार में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जहां वर्ष 2024 में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रबंधक जी ने सभी छात्र—छात्राओं को और अधिक परिश्रम करके जिले और प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान बनाने के लिए प्रोत्साहित किया।
मालूम हो कि इंटरमीडिएट में खुशी कन्नौजिया ने 89% अंक प्राप्त करके विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। विज्ञान वर्ग में खुशबू मौर्य ने 80 प्रतिशत मनीष कुमार 77% और शिवम पाल ने 75% अंक प्राप्त किया। वाणिज्य वर्ग में पायल राय 75% अंक प्राप्त किया तथा इन्नमा फातिमा ने 71% अंक प्राप्त किया। मानविकी वर्ग में ज्योति मौर्य ने 73% तथा श्रुति बिंद ने 71% अंक प्राप्त किया। हाईस्कूल में मंतशा बानो ने 85% अंक प्राप्त करके सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। नितेश यादव ने 82% नेहा शर्मा ने 80%, तनीषा बिंद ने 80% तथा कृति मोदनवाल ने 80% प्राप्त किया। विद्यालय के उप प्रबंधक जियाराम यादव ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की मंगल कामना किया। प्रधानाचार्य डा. संजय चौबे ने मेधावी छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
सम्मान समारोह में प्रेमचंद, अशोक तिवारी, डा. रमेश चंद्र, डा. बृजेश सिंह, राघवेंद्र सिंह, पवन साहू, डा. नागेंद्र प्रसाद यादव, संतलाल, राम प्रताप, बृजभूषण यादव, आनंद तिवारी, संजय सिंह, राजकुमार, गीतम सिंह, ऋषिकेश्वर गौतम, विकास कुमार, पूजा सिंह, श्रवण पांडेय, प्रदीप यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डा. विश्वनाथ यादव ने किया।

Post a Comment

0 Comments