#JaunpurLive : करकट तोड़कर डेढ़ कुंटल सरसो व टूल्स उठा ले गये चोर

 सिद्दीकपुर, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जपटापुर उर्फ सैफपुर में मंगलवार की रात अज्ञात चोरों एक मकान के करकट को तोड़कर अंदर रखे सामान को गायब कर दिया। पीड़ित ने थाने पर सूचना देकर छानबीन की गुहार लगाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जपटापुर उर्फ सैफपुर के निवासी अशोक मौर्य अपने घर के समीप बड़उर गांव में मकान बना रखा है जिसमें वह अनाज रखता है। मंगलवार रात किसी अज्ञात चोरों ने मकान के छत पर लगे करकट को तोड़ दिया और मकान के अंदर घुसकर डेढ़ कुंटल सरसों, मशीनरी टूल्स को गायब कर दिया जिससे लगभग दस हजार का नुकसान हो गया। रोज की तरह वह बुधवार सुबह जब वह मकान के पास पहुंचा तो देखा मकान की छत टूटी पड़ी थी जिसे देखकर वह हक्का-बक्का रह गया। इसके बाद उसने थाना सरायख्वाजा को तहरीर देकर छानबीन की गुहार लगाई। इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष राजेश मिश्रा ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534