#JaunpurLive : उत्तर-प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ के अध्यक्ष चुने गये मो. आदिल

 

खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय कस्बा निवासी मोहम्मद आदिल को उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ का सर्वसम्मत जिलाध्यक्ष चुना गया जिसकी जानकारी होने पर शुभचिंतकों ने बधाई बधाई देते हुये स्वागत किया। चुनाव के उपरांत मोहम्मद आदिल ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ जौनपुर डिपो संचालन शाखा का चुनाव सम्पन्न हुआ जहां सर्वसम्मत से जिलाध्यक्ष चुना गया। इसके लिए सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त करना चाहता हूँ जिन्होंने मुझे इस लायक समझा। साथ ही आगे कहा कि मेरे सुभचिन्तकों द्वारा बधाई दी जा रही है। उनके प्रति भी आभार व्यक्त करता हूँ। बता दें कि मोहम्मद आदिल वर्तमान में परिवहन विभाग में सहायक यातायात निरीक्षक पद पर कार्यरत है। इसके पहले वह रोडवेज कर्मचारी संघ में मंत्री पद का निर्वहन कर चुके हैं।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534