सुजानगंज, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डा0 अजय पाल शर्मा द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक महेश पाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने धारा 147, 148, 149, 323, 504, 506, 452, 427, 308 भादंवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण विकास कुमार पुत्र नन्हे लाल एवं निशान्त कुमार पुत्र नन्हे लाल निवासीगण ग्राम बाभनपुर थाना सुजानगंज को ग्राम रामनगर थाना पट्टी प्रतापगढ़ को पकड़ लिया। इसके बाद अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 नान्हू यादव, उ0नि0 लाल बहादुर यादव, हे0क0 अरूण यादव, हे0का0 ओम प्रकाश मिश्रा एवं का0 सुशील सिंह शामिल रहे।
Tags
Hindi News
Jaunpur
jaunpur live
Jaunpur Live
News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News