#JaunpurLive : समर्पण दिवस का आयोजन 13 मई को

 जौनपुर। हृदय सम्राट बाबा हरदेव सिंह जी की पावन स्मृति में ‘समर्पण दिवस’ 13 मई दिन सेामवार को सुबह 10 से 12:30 बजे तक नगर के मड़ियाॅहू पड़ाव पर स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन के प्रांगण में आयोजित किया जायेगा। इसके साथ जनपद के अन्य ब्रांचों पर भी आयोजन होगा। समस्त निरंकारी परिवार एवं श्रद्धालुगण सम्मिलित होकर बाबा हरदेव सिंह प्रति अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। इसी क्रम में निरंकारी आध्यात्मिक स्थल समालखा (हरियाणा) में भी सतगुरु माता सुदीक्षा एवं निरंकारी राजपिता रमित के सान्निध्य में सायं 5 से रात्रि 9.30 बजे तक समर्पण दिवस का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी मिशन के स्थानीय मीडिया सहायक उदय नारायण जायसवाल ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534