#JaunpurLive : फांसी के फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव


बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सरसरा गांव में फांसी के फंदे से शव लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गयी। जानकारी के अनुसार मृतक अजोरा बिन्द 28 वर्ष पत्नी विनोद बिन्द की शादी को 10 वर्ष हो गए। मृतका के पास दो बच्चे 4 वर्ष की एक लड़की और 2 वर्ष का एक लड़का है। मायका गोपीगंज के भगतपट्टी गांव में है। मृतका चार भाई बहनों में सबसे छोटी थी। मां की पहले ही मौत हो चुकी थी और पिता अपाहिज हैं। बताते हैं कि जब से शादी हुई तभी से मृतक को परेशान किया जाता था। आए दिन झगड़ा होता रहता था। जबकि मायकेवालों का कहना है दहेज में पैसा से लेकर मोटरसाइकिल तक दिया गया फिर भी पता नहीं क्यों आए दिन मारपीट होती थी। मृतका का पति दो भाई है। एक भाई का इलाज अस्पताल में पैर टूटने के कारण हो रहा है। घर पर केवल पति, पत्नी, बच्ची और मां थी। मृतका के मायके में भाई की लड़की की शादी पड़ा हुआ है। सूचना पाने पर मायके वाले रोते बिलखते हुए पहुंचे और आरोप लगाया कि मेरी लड़की को ससुरालवालों ने मार डाला। थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह का कहना है कि मैं जांच में लगा हूं। मायके वाले जो तहरीर देंगे। उस पर कार्रवाई करेंगे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534