#JaunpurLive : पति अशोक सिंह के सम्मान में पत्नी उतरी मैदान में

  • अशोक सिंह के लिए वोट मांगने निकली उनकी पत्नी
  • मैं क्षत्रिय हूं मर जाऊंगा लेकिन झुकूंगा नहीं : अशोक सिंह
  • पुलिस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लगाए गंभीर आरोप


जौनपुर। समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा सदर से प्रत्याशी अशोक सिंह के सम्मान में उनकी पत्नी भी अब चुनाव प्रचार में उतर चुकी है। उनकी पत्नी ने शाहगंज के चुनाव कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विपक्षी लोग मेरे पति की लोकप्रियता से डरे है इस लिए मेरे पति को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने शाहगंज क्षेत्र में कई जगह जाकर जनसंपर्क भी किया और लोगो  अपन पति के लिए वोट की अपील की। वही जिला मुख्यालय पर अशोक सिंह ने पत्रकार वार्ता की । उन्होंने कहा कि भाजपा और कृपा शंकर सिंह की गुंडई का जवाब जनता देगी। हमे चुनाव लड़ने से रोका और परेशान किया जा रहा है। मीडिया से बात करते हुए भावुक होते हुए अशोक सिंह रोने लगे।


उन्होंने कहा कि मैं क्षत्रिय हूं भगवान राम का वंशज हूं कभी नहीं झुकूंगा। मैं मर जाऊंगा लेकिन झुकूंगा नहीं। श्री सिंह ने कहा कि हमें पुलिस के द्वारा परेशान किया जा रहा है। भाजपा प्रत्याशी नहीं चाहते कि मैं चुनाव लडू। वार्ता के दौरान वो लगातार कृपा शंकर सिंह पर हमलवार रहे। उन्होंने चुनाव आयोग पर भी गंभीर आरोप लगाया है। बता दे की गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी के आगमन को लेकर टीडी कालेज रोड को इमरजेंसी के लिए रखा गया था। इसी रोड पर अशोक सिंह का केंद्रीय कार्यालय है। कार्यालय  बाहर गाड़िया खड़ी थी और गाड़ियों को पुलिस प्रशासन हटवाना चाहती थी जिसका विरोध करते हुए अशोक सिंह सड़क पर धरने पे बैठ गए थे, जिसके बाद पुलिस उन्हें घसीटते हुए गाड़ी में लादकर थाने ले गई थी।


Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534