- इस बार एनडीए सरकार का हो जाएगा पतन
- समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने तेज किया दौरा
जौनपुर। लोकसभा 73 के प्रत्याशी समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने शाहगंज विधानसभा के अरसिया और सरायमोहद्दीनपुर बाजार में जनसभा को संबोधित कर लोगों से जनसंपर्क किया। इलेक्शन की तारीखों के करीब आते ही अशोक सिंह ने चुनाव प्रचार को जोर पकड़ा दिया है। सुबह से लेकर देर रात तक अशोक सिंह जनसंपर्क करते नजर आ रहे हैं।
अरसिया बाजार में आयोजित एक नुक्कड़ सभा के दौरान अशोक सिंह ने कहा कि भाजपा को चुनाव आते ही राम याद आने लगते हैं, लेकिन राम सबके है और भगवान सब देखते है। गरीब जनता को लूटने, भ्रष्टाचार बढ़ाने और बेरोजगारी के दलदल में युवाओं को झोंकने वाली NDA की सरकार का इस बार पतन होने वाला है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपना प्रत्याशी भी ऐसा दिया है, जो भ्रष्टाचार में लिप्त है, ऐसे में जनता को अब ऐसे लोगों को सबक सिखाने का समय आ गया है।
Tags
Hindi News
Jaunpur
jaunpur live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News