#JaunpurLive : स्ट्रांग रूम के पास पहुंची ईवीएम लदी डीसीएम, सपाजनों ने किया हंगामा

 

सरायख्वाजा, जौनपुर। शनिवार की शाम चुनाव खत्म होने के बाद एक प्राइवेट डीसीएम में लदी ईवीएम स्ट्रांग रूम के बाहर पहुंच गई। गाड़ी अंदर पहुंचने के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्वांचल विश्वविद्यालय में बने स्ट्रांग रूम के बाहर एक ईवीएम लदी डीसीएम पहुंच गई इसी दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने वाहन को रोक कर हंगामा खड़ा कर दिया। देखते ही काफी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं भी पहुंच गए जहां सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी से उनकी नोकझोंक भी हुई। यह घटना करीब 11:30 बजे रात की बताई जा रही है जिसके बाद स्थिति को तनावपूर्ण देखते हुए जिले के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़, पुलिस अधीक्षक डा. अजय पाल शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी साई नाथ तेजा सुरक्षा की दृष्टि से पहुंच गए। वहां मौजूद सपा कार्यकर्ताओं व नेताओं को समझने का प्रयास किया। कुछ ही देर में बसपा सहित अन्य दल के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए।


कुछ ही देर बाद जौनपुर सदर से प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा, मल्हनी विधायक लकी यादव, सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य सहित कई अन्य नेता भी मौके पर पहुंच गए। जिलाधिकारी ने कहा कि यह सभी मशीन मुंगराबादशाहपुर विधानसभा से लाई गई थी। ईवीएम खराब होने पर या प्रशिक्षण के दौरान कोई समस्या होती है तो उनकी जगह इसका प्रयोग किया जा सके। इन ईवीएम को कलेक्ट्रेट परिसर ले जाना था लेकिन गलती से चालक ने विश्वविद्यालय के बने स्ट्रांग रूम के पास ले कर चला गया। कार्यकर्ताओं के सामने ईवीएम मशीन की जांच की गई। सभी खाली पाई गई। डीएम के निर्देश पर डीसीएम को कलेक्टर परिसर भेजा गया तब जाकर सपा कार्यकर्ताओं का हंगामा शांत हुआ।
Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534