खुटहन, जौनपुर। लोकसभा निर्वाचन में मतदान की पूर्व संध्या पर बहुजन समाज पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्र ने भाजपा का दामन थाम लिया। श्री मिश्र जिले में बहुजन समाज पार्टी के प्रमुख ब्राह्मण चेहरों में शामिल रहे। यही कारण था कि उनके भाजपा में शामिल होते ही बसपा में खलबली मच गई। भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने उन्हें विधिवत भाजपा में शामिल करते हुए बधाई दिया। विकास खंड के नेवादा गांव निवासी राकेश मिश्र बसपा के ब्राह्मण महासभा के जोनल प्रभारी भी रह चुके हैं। इनके भाजपा में प्रवेश करने के बाद इनके साथ विनोद मिश्र अधिवक्ता उच्चतम न्यायालय, विशाल मिश्रा उर्फ गुरु, मानस मिश्र अध्यक्ष व्यापार मंडल पट्टीनरेंद्रपुर, मयंक मिश्रा, प्रदीप मिश्रा, श्रवण सिंह, शिवम मिश्रा, राहुल गौतम, अंबरीश मिश्रा, मृत्युंजय तिवारी, इंद्रजीत पांडेय, प्रभात दूबे उर्फ राहुल, नीरज दूबे, आशीष सोनी, हरिनाथ प्रजापति सहित दर्जनों लोग भाजपा में सम्मिलित हुये।
Tags
Hindi News
Jaunpur
jaunpur live
Jaunpur Live
News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News