​Jaunpur : राजराजेश्वर कार्तवीर्य भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन का जयंती महोत्सव 16 को

नगर में निकाली जायेगी भव्य शोभायात्रा, तमाम हस्तियों का रहेगा जमावड़ा
जौनपुर। राजराजेश्वर कार्तवीर्य भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन का जयंती महोत्सव 16 दिसम्बर दिन सोमवार को तय हुआ है जो मछलीशहर में रोडवेज के निकट स्थित श्याम सुन्दर पैलेस के सभागार में होगा। उक्त आयोजन के बाबत दोपहर 1 बजे से साढ़े 3 बजे तक शोभायात्रा निकालकर नगर भ्रमण कराया जायेगा। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर आराध्य देव के चित्र पर माल्यार्पण के बाद दीप प्रज्ज्वलन से कार्यक्रम का शुभारम्भ किया जायेगा। इस आशय की जानकारी जौनपुर जायसवाल समाज सेवा समिति मछलीशहर इकाई ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है। साथ ही यह भी बताया गया कि उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के स्टाम्प मंत्री रविन्द्र जायसवाल एवं मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल हैं। विशिष्ट अतिथि मनोज जायसवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष जायसवाल क्लब और अतिथि नन्द लाल जायसवाल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जायसवाल क्लब एवं रविन्द्र जायसवाल प्रदेश अध्यक्ष जायसवाल क्लब हैं। साथ ही कार्यक्रम की अध्यक्षता जौनपुर जायसवाल समाज सेवा समिति के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल पूर्वांचल विश्वविद्यालय करेंगे। आयोजन समिति ने जनपद के समस्त स्वजातीय बंधुओं से उक्त अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील किया है।

Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534