Jaunpur : ​खेतासराय पुलिस ने 3 मवेशियों के साथ 2 तस्करों को किया अरेस्ट

जौनपुर। एसपी डॉ. कौस्तुभ द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे अभियान के क्रम में खेतासराय पुलिस द्वारा थाना स्थानीय के ग्राम अमरेथुआ में मुखबीर खास की सूचना गौ तस्करी, वध के लिए चौसा (बिहार) ले जा रहे 2 गौ तस्कर सतीश उर्फ मस्त्री निवासी बरंगी थाना खेतासराय और अलीजान निवासी नुरूद्दीनपुर (बरंगी) थाना खेतासराय को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से 3 राशि पशु (बछड़े) को बरामद किया। थाने पर मु.अ.सं. 270/2024 धारा 3/5ए/8 गौ हत्या निवारण अधिनिय व 11 पशु क्रूरता अधिनियम पंजीकृत कर गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगण को नियानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुये न्यायालय रवाना किया गया।


और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534