​Jaunpur : राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 40,751 मामले निस्तारित

जौनपुर। जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा की अध्यक्षता एवं मार्ग निर्देशन तथा नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत रणजीत कुमार तथा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर प्रशांत कुमार सिंह की देखरेख में जनपद न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन किया गया।
राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न न्यायालयों में लम्बित 3360 एवं राजस्व न्यायालयों तथा प्रशासन के अन्य विभागों में प्रीलिटिगेशन वाद कुल 36,482 अर्थात कुल 40,751 मामले निस्तारित हुए तथा समझौता राशि कुल 20,55,41,051 रुपये की गई। पारिवारिक न्यायालयों द्वारा 189 मुकदमों को निस्तारित किया गया जिसमें पीड़ि़ता को मु. 1,78,38,500 रूपये की समझौता राशि प्रदान करायी गयी।
इस अवसर पर पीठासीन अधिकारी एम.ए.सी.टी. द्वारा क्षतिपूर्ति के 70 मुकदमे लगाये गये जिनमें से 62 मामलों का निस्तारण करते हुए कुल 3,97,16,000 रुपये की धनराशि क्षतिपूर्ति याचीगण को दिलायी गयी। न्यायालय अपर जिला जज चतुर्थ जौनपुर द्वारा विद्युत वसूली के 309 वादें का निस्तारण करते हुए में समझौता कराया गया एवं विद्युत के 309 वादों का निस्तारण कराया गया।
विभिन्न न्यायालयों द्वारा 3,360 शमनीय फौजदारी वादों को निस्तारित किया गया जिनमें 2,97,200 रुपए का अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया। एनआई एक्ट के 9 मामलों का निस्तारण कराते हुए 9,22,000 समझौता राशि दिलाया गया तथा अन्य प्रकार के 250 मामलों का निस्तारण किया गया जिसमें समझौता राशि 2,41,980 दिलाया गया। सिविल न्यायालयों द्वारा कुल 99 मामलों का निस्तारण किया गया जिसमें उत्तराधिकार के मामलों में मु. 88,58,469 रुपये का प्रमाण पत्र निर्गत किया गया। प्री-लिटिगेशन स्तर पर वैवाहिक विवाद के 10 मामलों का निस्तारण किया गया तथा राजस्व न्यायालयों फौजदारी के 1869 वादों, राजस्व के 415 वाद एवं अन्य प्रकार के 32,783 व नगर पालिका द्वारा जलकर से सम्बन्धित 37 वादों, विद्युत बिल से सम्बन्धित 6 मामलों का निस्तारण किया गया। बैंक/फाइनेंस कम्पनी एवं बी.एस.एन.एल. आदि के रिकवरी से सम्बन्धित 1362 प्री-लिटिगेशन वाद निस्तारित किये गये तथा जिसमें मु. 13,68,80,413 रुपये का समझौता किया गया। इस प्रकार राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 40,751 मामलों का निस्तारण किया गया जिसमें कुल 20,55,41,051 रुपये की धनराशि पर समझौता किया गया।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534