खेतासराय, जौनपुर। खेतासराय पुलिस टीम ने कोर्ट से फरारी काट रहा 7 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि पोस्टऑफिस मोहल्ला निवासी लाल बहादुर, बभनौटी मोहल्ला निवासी शारदा प्रसाद, पाराकमाल निवासी विक्रम, शाहापुर निवासी जय प्रकाश, तारगाहना निवासी अजय, रुधौली निवासी सुरेन्द्र व जमीन रुधौली निवासी सेवालाल बिन्द को विभिन्न जगहों से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम थानाध्यक्ष रामाश्रय राय, उपनिरीक्षक मो. तारिक अंसारी, उपनिरीक्षक रवींद्रनाथ तिवारी, हेडकांस्टेबल वीरेंद्र प्रसाद, नफीस अहमद, शिवगोविंद यादव, संजय पाण्डेय, राकेश यादव, मैनुद्दीन अंसारी, कांस्टेबल अनिल यादव, कमलेश यादव शामिल रहे।
Tags
Hindi News
Jaunpur
jaunpur live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News