​Jaunpur : निर्माणाधीन मकान से गिरकर मजदूर की मौत

शाहगंज, जौनपुर। नगर के खुटहन मार्ग स्थित यादव तिराहा पर निर्माणाधीन मकान के तीसरी मंजिल से गिरे मजदूर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस उसे राजकीय पुरुष अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। बताते हैं कि उक्त मार्ग पर अशोक कुमार यादव के मकान का निर्माण चल रहा है। रविवार को तीसरी मंजिल पर राजगीर धर्मेंद्र राजभर के साथ दो मजदूर काम पर लगे थे। शाम 4 बजे के करीब एक मजदूर अरविंद कुमार 50 वर्ष पुत्र राम बहाल निवासी बागबहार थाना पवई जनपद आजमगढ़ अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। घटना के बाद साथी मजदूर भाग निकला। मिस्त्री ने मामले की सूचना पुलिस और उसके परिजनों को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की खबर लगते ही भारी संख्या में ग्रामीण और परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।


और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534