Jaunpur : जातिप्रथा एवं भ्रष्टाचार के घोर विरोधी रहे चौधरी साहब : मिर्जा जावेद सुल्तान

  • चरित्र, अनुशासन एवं कर्तव्य परायणता के हिमायती थे पूर्व प्रधानमंत्री : रघुनाथ यादव
  • रालोद ने भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
जौनपुर। पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न, किसानों एवं वचितों की आवाज स्व. चौधरी चरण सिंह की जयंती सिंचाई विभाग में स्थित उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर मनाई गई। तत्पश्चात् राष्ट्रीय लोक दल के जिलाध्यक्ष रघुनाथ यादव की अध्यक्षता में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए रघुनाथ यादव ने कहा कि चौधरी साहब चरित्र, अनुशासन एवं कर्तव्य परायणता के हिमायती थे।
प्रांतीय उपाध्यक्ष रामआसरे विश्वकर्मा ने कहा कि उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन किसानों एवं मेहनतकशों की खुशहाली में लगा दिया। मिर्जा जावेद सुल्तान ने कहा कि चौधरी साहब जातिप्रथा एवं भ्रष्टाचार के घोर विरोधी रहे। चौधरी साहब की रीतियों तथा उनके द्वारा किये गये जन कल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना ही चौधरी साहब के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। लोगों से बूथ स्तर पर समितियों का गठन कर दल को मजबूत किये जाने की अपील की जिसका सभी ने समर्थन किया।
गोष्ठी में दयाशंकर यादव, अशोक यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष धनीराम यादव, आदित्य नारायण शर्मा, विनोद कुमार यादव, मनोज कुमार सेठ, अंकुर यादव, अंकित यादव, सर्वेश यादव, करण आदि उपस्थित रहे। अन्त में जिलाध्यक्ष राघुनाथ यादव ने गोष्ठी में उपस्थित सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। संचालन महेन्द्र कुमार विश्वकर्मा जिला महासचिव द्वारा किया गया।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534