जौनपुर। कायस्थ समाज के सभी संगठनों के लोगों ने प्रातः 9 बजे संगत पंगत के राष्ट्रीय महासचिव राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया एडवोकेट के मकान पर आजादी के नायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई गई। कायस्थ महासभा 7235 के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव एडवोकेट ने कहा कि भारतीय इतिहास में सुभाष चंद्र बोस सबसे महान व्यक्ति और बहादुर स्वतंत्रता सेनानी थे। श्री चित्रगुप्त पूजन महासमिति जौनपुर के संस्थापक अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव साधु ने कहा कि नेताजी का जन्म एक समृद्ध कायस्थ परिवार में 23 जनवरी 1897 को उड़ीसा के कटक जिले में हुआ था। संगत पंगत राष्ट्रीय संगठन के महासचिव राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया एडवोकेट ने कहा कि उनके द्वारा दिया गया जय हिन्द का नारा भारत का राष्ट्रीय नारा बन गया और तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा नारा भी नेताजी ने दिया।
राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद के जिलाध्यक्ष गिरिजेश श्रीवास्तव, कायस्थ महासभा 7235 के जिलाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव, अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के जिलाध्यक्ष दयाल सरन श्रीवास्तव, ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के जिलाध्यक्ष डॉ. उमाकांत श्रीवास्तव प्रिंसिपल, कायस्थ संघ अंतर्राष्ट्रीय के जिलाध्यक्ष अजय वर्मा अज्जू, राष्ट्रीय प्रवक्ता कायस्थ महासभा 7235 विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक पत्रकार, पूर्व बैंक अधिकारी प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, कायस्थ महासभा 7235 के प्रदेश संगठन मंत्री उमेश श्रीवास्तव फूफा, कायस्थ महासभा 7235 के युवा राष्ट्रीय सचिव गौरव श्रीवास्तव राजा, जिला उपाध्यक्ष अमर श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष संतोष निगम, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप श्रीवास्तव एडवोकेट, युवा जिला उपाध्यक्ष आर्यन श्रीवास्तव, रवि श्रीवास्तव, कुंवर अस्थाना, जिला उपाध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव पत्रकार आदि लोगों ने विचार करते हुए अपना श्रद्धासुमन अर्पित किया।
Tags
Hindi News
Jaunpur
jaunpur live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News