Jaunpur : सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पित रहा स्व. अच्छे लाल जी का जीवन: डा. उमेश चन्द्र

डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड स्थित सारीजहांगीरपट्टी निवासी पूर्व भाजपा मण्डल अध्यक्ष अच्छे लाल दुबे के निधन पर विकास खण्ड प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. उमेश चन्द्र तिवारी परिजनों से मिलकर सान्त्वना देते हुए शोक संवेदना प्रकट किये। डाॅ. तिवारी ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि स्व. दुबे का जीवन जनसेवा और समाज सेवा में हीं बीता। गरीबों और असहायों की सेवा करना हीं उनके जीवन कि मूल उद्देश्य रहा। स्व. दुबे के निधन से पार्टी एवं क्षेत्र की अपूरणीय क्षति हुई है। वे भारतीय जनता पार्टी के प्रति पूर्ण निष्ठावान रहते हुए नर सेवा-नारायण के संकल्प के साथ अपना जीवन सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पित कर दिये। ईश्वर से यही प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करें। इस अवसर पर पत्रकार राजेश चौबे, कमलेश त्रिपाठी, प्रणय तिवारी, अजय पाण्डेय, शिक्षक डाॅ. रणन्जय सिंह, प्रधान मनोज यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।



और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534