Jaunpur Samachar : महिलाओं ने जमकर खेली होली

Women played Holi with great enthusiasm
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर में महिलाओं के लिये पहली बार बरसाने की होली के तर्ज पर होली मिलन समारोह हुआ जहां नगर की महिलाओं ने एक—दूसरे को गले लगाकर एक—दूसरे को रंग लगाया। इसके पहले आयोजकों में नगर पालिका अध्यक्ष गीता जायसवाल, गोपेश्वर मंदिर से जुड़ीं निदेशिका सुनीता अग्रवाल, डा. मौलश्री चित्रवंशी, जागृति चित्रवंशी, आराधना अग्रवाल, गीता मुन्नी जायसवाल, मीरा रानी जायसवाल को अबीर लगाकर होली की बधाई देने के साथ ही सम्मानित किया गया। वहीं आराधना अग्रवाल, सपना गुप्ता, रंजना सेठ, विश्वावानी जायसवाल, पिंकी सेठ, सोनम जायसवाल, शिवांगी त्रिपाठी, नूपुर अग्रहरि, सुनीता अग्रहरि, डली जायसवाल, रूबी अग्रहरि, रितिका अग्रहरि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरा सहयोग दिया। इसके बाद युवतियों के लिये विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ जहां शिप्रा जायसवाल, अमिता गुप्ता, विजेता, रचना जायसवाल आदि प्रतिभागियों ने जीत हासिल करके पुरस्कार प्राप्त किया। वहीं होली मिलन समारोह में अबीर, गुलाल, फूल आदि से होली खेलते श्याम बाबा के भजन पर खूब नृत्य किया गया। सुनीता जायसवाल और संध्या चौरसिया ने कार्यक्रम संयोजिका खुशबू जायसवाल के कार्यों की सराहना किया। सभी ने आपस में अबीर—गुलाल लगाकर होली गीतों पर जमकर नृत्य किया। बताते चलें कि निहारिका ब्यूटी सैलून की डायरेक्टर खुशबू जायसवाल की देख—रेख में नगर के महिलाओं में होली खेलने का कार्यक्रम चौथी बार हुआ जो पूरी तरह से महिलाओं के लिए समर्पित था। समारोह को सफल बनाने में सुषमा जायसवाल, नीलम जायसवाल, निशा जायसवाल, रीमा सोनी, पिंकी अग्रहरि, प्रशंसा गुप्ता, कामना जायसवाल, अर्चना साहू, पूनम जायसवाल, तान्या जायसवाल, श्वेता जायसवाल, धान्या अग्रहरि, अंकिता पाण्डेय, छवि अग्रहरि, किरण पंडित, सौम्या गुप्ता, रेनू सेठ, अंजू मोदनवाल, अमृता सिंह, प्रियंका अग्रहरी, प्रियंका चित्रवंशी, रूबी सेठ, खुशबू अग्रहरी, रचना जायसवाल, पायल जायसवाल, प्रीति जायसवाल, शेफाली जयसवाल, पूजा अग्रहरी अग्रहरी, भूमिका जयसवाल, रूपम जायसवाल, प्रियंका, अनुपमा मोदनवाल, अंकिता पाण्डेय, रजनी, अनामिका, लाडो, पावनी सेठ, शकुंतला जायसवाल, मुक्ता जायसवाल, बैजनाथ अग्रहरी, ऋषिराज जायसवाल सहित आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अन्त में कार्यक्रम आयोजिका खुशबू जायसवाल ने समस्त आगंतुकों व सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534