रामपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के नगर पंचायत रामपुर ग्रामसभा मई वार्ड नंबर 2 में एक बीघे की सरसों का फसल काटकर एक जगह रखा गया था। कुछ शरारती तत्वों द्वारा बीती रात लगभग 1:30 बजे आग लगा दिया गया जिससे खेत में रखा सरसो जलकर नष्ट हो गया। बताते चलें कि ग्रामसभा मई के किसान बाबूलनाथ दुबे ऊर्फ चंदू अपनी खेत बुआई—जुताई के लिये अधिया पर मई के ही फूलचंद गौतम को खेती करने के लिए दिया था। कई महीने कठिन परिश्रम करने के बाद सरसो की फसल तैयार हुआ था। सरसो को देखर किसान बहुत खुश हुआ था। कुछ ही दिन बाद मड़ाई करने की तैयारी हो रही थी। कुछ लोगों की निगाह उस पर पड़ी जिसे देखकर उसे नागवार लगा। इसी को लेकर कुछ शरारती तत्व द्वारा रात में जला दिया गया जिससे लगभग 30 से 35 हजार रूपये की फसल जलकर नष्ट हो गयी। बताया गया कि कुछ अराजक तत्व रात में शराब गांजा के नशे में घूमते रहते हैं। प्रशासन ऐसे लोगों को पकड़कर अगर कार्यवाही करे तो ऐसी घटना की पुनरावृति नहीं होगी।