Jaunpur Samachar : भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने निकाली बाइक रैली

BJYM workers took out a bike rally
मड़ियाहूं, जौनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के शानदार 8 वर्ष पूर्ण होने और प्रदेश को बुलंदियों पर पहुंचने के उपलक्ष में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अखिल प्रताप सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी मछलीशहर के जिलाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज से निकलकर जमालापुर तक गई। सैकड़ों युवाओं ने जोश-खरोश के साथ बाइक रैली में हिस्सा लिया। कार्यकर्ताओं के भारत माता के जयकारों से नगर गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली के माध्यम से लोगों को सरकार की उपलब्धियां गिनाई। डॉ. अजय सिंह ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार की उपलब्धियों का उत्सव अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर सरकार की जनकल्याणकारी उपलब्धियां को बताने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अन्य प्रदेश उत्तर प्रदेश को अपना रोल मॉडल मानते हुए प्रेरणा ले रहे हैं। यह गर्व की बात है। कार्यक्रम में डॉ. सुरेश कुमार पाठक, डॉ. श्याम दत्त दुबे, मंडल अध्यक्ष मड़ियाहूं राजेश जायसवाल, जयेश सिंह, मनोज दुबे सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।


Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534


Previous Post Next Post