हाईस्कूल, इंटरमीडिएट का परिणाम रहा शत-प्रतिशत
बेहतर परिणाम के लिए विद्यालय का स्टाफ बधाई का पात्र : डॉ. सीडी सिंह
जौनपुर। नेहरू बालोद्यान का परीक्षाफल इस बार भी सर्वोत्तम रहा। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नेहरू बालोद्यान इंटर कॉलेज का हाईस्कूल एवं इंटर का परीक्षाफल सर्वोत्तम रहा। प्रबंधक डॉ. सीडी सिंह ने बताया कि इंटरमीडिएट में नेहरू बालोद्यान के छात्र स्वतंत्र यादव ने सर्वोच्च 87.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। 45 छात्र सम्मान सहित 75 प्रतिशत से अधिक अंक से उत्तीर्ण हुए। स्वतंत्र यादव के अलावा नितेश गुप्ता 85%, स्वप्निल यादव 84.6%, कुनाल जायसवाल 84.2%, अंकित पटेल 84.2%, ज्ञान कुमार यादव 84%, निखिल यादव 82.2%, अमित यादव 80.6%, प्रिंस कुमार यादव 80.6% और सचिन यादव 80.2% रहा।
इसे भी देखें | Jaunpur News : सराहनीय रहा मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज का परीक्षाफल
इसके अलावा हाईस्कूल का भी परीक्षाफल शतप्रतिशत रहा। नेहरू बालोद्यान के छात्र आर्यन यादव ने सर्वोच्च 89.16 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। 50 छात्र सम्मान सहित 75 प्रतिशत से अधिक अंक से उत्तीर्ण हुए। इसके अलावा स्वास्तिका यादव 88.33%, प्रतीक कुमार यादव 87.5%, दिवेश कुमार निषाद 86.66%, सौरभ कुमार साहू 86.66%, सोनाली यादव 86.16%, उत्कर्ष मौर्य 85.83%, अंजुलिका 85.16%, अंकुश यादव 85% और नितेश यादव 84.83% रहा।
प्रबंधक डॉ. सीडी सिंह एवं डायरेक्टर डॉ. चंद्रकला सिंह ने संयुक्त रूप से विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह हमारे मेहनतकश अध्यापकों का परिणाम है। अभिभावक भी अपने बच्चों को लेकर काफी मेहनत करते हैं इस वजह से आज हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का जो रिजल्ट आया है वह सबके सामने हैं। उन्होंने कहा कि हर बार की तरह इस बार भी विद्यालय का रिजल्ट अच्छा आया है, जिसके लिए विद्यालय का समस्त स्टाफ बधाई का पात्र है।