Jaunpur Samachar : थाने पर दो पक्ष आपस में भिड़े

Two parties clashed at the police station

धर्मापुर, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के भुइली गांव निवासी दो पक्ष रविवार को दोपहर में 12:30 बजे थाने पर पुराने विवाद के संबंध में पहुंचा था जहां दोनों पक्ष आपस में जमकर भीड़ गये। जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के भुईली गांव निवासी सुभाष सरोज एवं विपिन सरोज में काफी दिनों से जमीनी विवाद चल रहा है। रविवार दोपहर को दोनों पक्ष इसी विवाद के संबंध में थाने पर पहुंचा था।

इसे भी देखें | Jaunpur Samachar : तेज आंधी में बाइक सवार युवक के ऊपर गिरी पेड़ की डाल

आरोप है कि इसी दौरान सुभाष सरोज विपिन को गाली-गलौज देने लगा जिसमें दोनों पक्ष में जमकर झड़प हो गई। झड़प को देखते हुए मौके पर मौजूद उपनिरीक्षक प्रदीप सिंह ने 4 लोगों को हिरासत में ले लिया। इस बाबत पूछे जाने पर कार्यवाहक थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों से सुभाष सरोज, सीमा सरोज, विपिन व रेखा को हिरासत में लिया गया था। चारों का शांति भंग में चालान कर दिया गया है।



Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534