Jaunpur News : विद्यालय का हृदय स्थल होता है पुस्तकालय : सत्य प्रकाश सिंह

The library is the heart of the school: Satya Prakash Singh
टीडी इंटर कॉलेज में ठाकुर राम बुझारत सिंह पुस्तकालय का धूमधाम से हुआ उद‍्घाटन

जौनपुर। टीडी इंटर कॉलेज में ठाकुर राम बुझारत सिंह पुस्तकालय का मुख्य अतिथि सत्य प्रकाश सिंह ने धूमधाम से उद्घाटन किया। इस मौके पर सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि पुस्तकालय किसी भी विद्यालय का हृदय स्थल होता है। एक अच्छा पुस्तकालय देश के लिए एक अच्छे नागरिक का निर्माण करता है। प्रधानाचार्य डॉ. सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि विद्यालय के पुस्तकालय में दिन प्रतिदिन किताबों की बढ़ोतरी होती रहेगी। रिक्त वादन में बच्चे आकर पुस्तकालय में पठन-पाठन करते रहेंगे। प्रधानाचार्य ने 5 छात्रों को लाइब्रेरी का कार्ड निर्गत करवा कर प्रदान किया।

इसे भी देखें |  *Jaunpur News : एक प्रधानाध्यापक निलंबित, 2 का वेतन रोका*

प्रधानाचार्य डॉ. सत्य प्रकाश सिंह प्रधानाचार्य पद पर विद्यालय में कार्यभार ग्रहण करने के समय से ही पुस्तकालय को नया स्वरूप प्रदान करना चाहते थे और आज उनकी यह हसरत पूरी होने पर विद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारीगण एवं छात्र, छात्राओं के मन की प्रसन्नता देखने योग्य थी। अंत में विद्यालय की वरिष्ठ प्रवक्ता प्रदीप कुमार सिंह ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर विद्यालय के समाजशास्त्र प्रवक्ता एवं आरएसएस के जिला कार्यवाह रविंद्र कुमार सिंह ने पुस्तकालय के विकास के लिए 5000 रुपए का योगदान प्रधानाचार्य को प्रदान किये। दिनेश कुमार सिंह बायो, रमेश कुमार सिंह, सत्य प्रकाश सिंह अंग्रेजी, अभिषेक कुमार सिंह, कुमार विभूति विक्रम सिंह, अमरेश राय, राजेश कुमार, संजीव कुमार यादव, श्याम नारायण, ज्ञान प्रकाश सिंह, अंबुज कुमार सिंह, पारस नाथ, सुभाष चंद्र, राकेश कुमार, ले. डॉ. मंजू सिंह, सरिता सिंह, श्वेता सिंह, नेहा सिंह, पुष्पा, विपिन यादव, कुसुम, डॉ. रीता सिंह, अपर्णा मिश्रा, इस मौके पर प्रबंध समिति के सम्मानित सदस्य दिनेश सिंह, परीक्षा विभाग के प्रभारी राजेश कुमार सिंह, बालिका भवन के प्रभारी कपिल देव सिंह, अम्बर कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी बद्रीनाथ सिंह और पुस्तकालय समिति के सचिव मनोज कुमार, सदस्य कमलेश कुमार यादव, आशीष कुमार सिंह, मयंक शेखर झा तथा कॉलेज के सभी सम्मानित शिक्षक शिक्षिकायें विद्यालय के सभी कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थित रहे।



और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534