Jaunpur News : ​शकुंतला सेण्ट्रल एकेडमी में मनाया गया सावन महोत्सव

Jaunpur News : ​शकुंतला सेण्ट्रल एकेडमी में मनाया गया सावन महोत्सव

जौनपुर। शकुंतला सेंट्रल एकेडमी (अम्बेडकर तिराहा) में सावन महोत्सव मनाया गया। सभी बच्चे और अध्यापक हरे परिधानों में आये थे। सभी कक्षाओं को हरे पत्तियों से सजाया गया। बच्चों ने भगवान शंकर एवं माता पार्वती के परिधानों के माध्यम से हमारे भारतीय संस्कृति रीति रिवाज एवं परम्परों को दर्शाया तथा सावन के गीतों के साथ रंगारंग नृत्य भी प्रस्तुत किया। पूरे विद्यालय का वातावरण भक्तिमय हो गया था।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक अवनीश शुक्ला, प्रधानाचार्य विजय शंकर दुबे, उप प्रधानाचार्या अंजना श्रीवास्तव, अध्यापिका माधुरी सिंह, रश्मि द्विवेदी, लता पाण्डेय आदि उपस्थित थे। प्रधानाचार्य विजय शंकर दुबे ने बच्चों को भारतीय संस्कृति एवं शिव की अमर कथा के बारे में बताया। साथ ही हर पर्व ख़ुशी एवं उल्लास के साथ मनाने की सीख दी।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534