Jaunpur News : ​सद्भावना क्लब ने किया शानदार एवं यादगार कार्यक्रम

Jaunpur News : ​सद्भावना क्लब ने किया शानदार एवं यादगार कार्यक्रम

जौनपुर। सद्भावना क्लब जौनपुर द्वारा आयोजित "सावनी भोज कार्यक्रम" शानदार और यादगार रहा। आर.एस. कॉन्वेंट स्कूल ककोरगहना में आयोजित कार्यक्रम में सदस्यों और परिवारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और खूब आनंद लिया। कार्यक्रम में 3 मनोरंजक खेल आयोजित किये गये जिनमें बच्चों और बड़ों ने समान रूप से भाग लिया।
पहला खेल तम्बोला रहा जहां लोकेश जावा, नव्या, डॉ. राशिद खान संयुक्त रूप से विजेता रहे। मुख्य हाउसिंग विजेता शोएब कलाम रहे। दूसरा खेल चेयर गेम (बच्चों के लिए) रहा जहां ह्रदयांश, हंज़ला, नव्या विजेता रहे। तीसरा खेल नंबर्स गेम रहा जहां विजेता अमित गुप्ता (LIC) रहे। कार्यक्रम संयोजक/कोषाध्यक्ष विवेकानंद मौर्य ने नाश्ता और दोपहर भोज की उत्तम व्यवस्था की।
कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने वाले विशेष अतिथि और पूर्व अध्यक्षगण के रूप में नरसिंह अवतार जायसवाल, श्रवण साहू, आशीष साहू एवं हफीज शाह रहे।
इस अवसर पर अध्यक्ष मोहम्मद रज़ा खान, सचिव विनीत गुप्ता, कोषाध्यक्ष विवेकानंद मौर्य, आदर्श वर्मा, विकास अग्रहरि, चंद्रेश मौर्य, अधिवक्ता रविकांत जायसवाल, अखिलेश अग्रहरि, लोकेश जावा, हाजी एजाज अहमद, सोनू कादरी, डॉ. राशिद खान, धीरज गुप्ता, सैयद फ़रोग़ अहमद, शोएब कलाम, अनुराग साहू, अतीत मौर्य, मोहित मौर्य सहित अन्य सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे। अन्त में क्लब अध्यक्ष मोहम्मद रज़ा खान एवं कॉलेज प्रबंधक ने संयुक्त रूप से सभी का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम हर दृष्टि से सफल, उत्साहवर्धक और संस्मरणीय रहा।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534