शाहगंज, जौनपुर। जेसीआई इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सिद्धार्थ भटनागर शाहगंज के आधिकारिक दौरे पर पहुंचे। सूरत (गुजरात) निवासी उपाध्यक्ष के स्वागत में नगर में उत्सव जैसा माहौल दिखा। बारिश के बीच इराकियाना से रेलवे स्टेशन तक निकले भव्य रोड शो में ढोल-नगाड़े और फूल मालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत हुआ। रेलवे स्टेशन पहुंचकर उन्होंने नव निर्मित क्लॉक टावर का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह टावर न सिर्फ समय का प्रतीक होगा, बल्कि यह जेसीआई की सेवा भावना और नगर के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक भी बनेगा।
विकास और सेवा के इस आयोजन में प्रमुख रूप से जेसीआई मंडल अध्यक्ष गौरव अरोड़ा, मंडल उपाध्यक्ष सोनम चतुर्वेदी, मंडल निदेशक गौरव सेठ, जेसीआई शाहगंज सिटी अध्यक्ष दीपा सेठ सहित कई पूर्व अध्यक्ष, पदाधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर हनुमान प्रसाद, डा. राजकुमार मिश्रा, दिनेश चंद्र गांधी, रुपेश जायसवाल, दीपक जायसवाल, दिवाकर मिश्रा, रविकांत जायसवाल, रविंद्र दुबे, विवेक सोनी, वीरेंद्र जायसवाल, कार्तिक अग्रहरि, उज्ज्वल सेठ, हिमांशु गुप्ता, उत्कर्ष मिश्रा, नवीन मोदनवाल, रौनक मोदनवाल, आयुष अग्रहरि, अमृता जायसवाल, दुर्गेश चौरसिया, आदर्श कुमार, दीपक सिंह पत्रकार आदि उपस्थित रहे।
जनसेवा के विविध पहलू: बैरिकेड, झूले, छाते एवं बिजनेस बोर्ड
इसके बाद रोड शो जेसीज चौक पहुंचा जहां उन्होंने आरके हॉस्पिटल के सहयोग से ट्रैफिक पुलिस को डोनेट किए गए बैरिकेड का लोकार्पण किया। साथ ही ठेले-खोमचे वालों के लिए 11 बड़े साइज के छाते और 20 स्थानीय व्यापारियों के प्रतिष्ठानों के लिए आकर्षक बिजनेस बोर्ड भी वितरित किए गए।
नगर भ्रमण के अन्त में प्रतिनिधिमंडल पुरानी बाजार स्थित नगर पालिका प्राथमिक विद्यालय पहुंचा। यहां जूनियर जेसी विंग द्वारा लगाए गए स्लाइड और झूलों का उद्घाटन हुआ। उपाध्यक्ष ने कहा कि खेलकूद बच्चों की मानसिक व शैक्षिक प्रगति में सहायक होते हैं।

Tags
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur crime news
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
Jaunpur Samachar