Jaunpur News : टीडी इंटर कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. मनोज कुमार रहे प्रथम

jaunpur-news-td-inter-college-spokesperson-dr-manoj-kumar-stood-first
जौनपुर। समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत जनपदस्तरीय कला समेकित शिक्षणशास्त्र प्रतियोगिता समृद्धि 2025 का आयोजन तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज जौनपुर में हुआ, जिसमें 5 कॉलेज के शिक्षक/शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें प्रथम स्थान पर तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज के डॉ. मनोज कुमार सिंह (प्रवक्ता जीव विज्ञान) तथा वैकल्पिक कला शिक्षिका डॉ. प्रीति उपाध्याय (प्रवक्ता संगीत गायन) तथा द्वितीय स्थान पर राजकीय बालिका हाई स्कूल परियांवा सिरकोनी से निधि सिंह (सहायक अध्यापिका सामाजिक विज्ञान) व रंजना यादव (सहायक अध्यापिका) तथा तृतीय स्थान राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जौनपुर से आदर्श वर्मा (सहायक अध्यापिका विज्ञान) कुमारी सावित्री विश्वास (सहायक अध्यापक) ने प्राप्त किया।

निर्णायक मंडल में डॉ. नरेंद्र देव पाठक, डॉ. धर्मवीर सिंह तथा डॉ. राजन सिंह जिला समन्यक समग्र शिक्षा (माध्यमिक) जौनपुर एवं प्रधानाचार्य डॉ. सत्य प्रकाश सिंह तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज जौनपुर, प्रतियोगिता कराने जाने के लिए नामित नोडल डॉ. गनेश कुमार राजकीय इंटर कॉलेज पचवर, केराकत एवं अन्य सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे।

इसे भी देखें | Jaunpur News : पीएम मोदी के जन्मदिन पर मरीजों में बांटा फल

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534