राकेश शर्मा @ खेतासराय, जौनपुर। कड़ाके की ठंड से जूझ रहे असहाय व जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाने के लिए देवदूत हेल्पिंग हैंड्स सोसायटी के बैनर तले एक सराहनीय सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सेन्ट तुलसी ग्लोबल स्कूल आमगांव परिसर में आयोजित हुआ जहां लगभग 500 असहाय व्यक्तियों को कम्बल वितरित किये गये। इस मौेक पर देवदूत हेल्पिंग हैंड्स सोसायटी के संस्थापक सदस्य व प्रबन्धक दुर्गेश सिंह ने कहा कि शीत ऋतु में निर्धन, बुजुर्ग, दिव्यांग एवं बेसहारा लोगों के लिए ठंड सबसे बड़ी चुनौती बन जाती है। ऐसे में कम्बल वितरण जैसे कार्यक्रम उनके जीवन में थोड़ी सी राहत और मानवीय संवेदना का संदेश देते हैं। कम्बल वितरण के दौरान अनुशासन और व्यवस्थित तरीके से जरूरतमंदों को कम्बल प्रदान किए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जरूरमंद लोग पहुँचे एवं विद्यालय प्रबंधन के सहयोग एवं पहल की सराहनीय किया। इसी क्रम में संस्थापक सदस्य नेहा सिंह ने बताया कि संस्था का उद्देश्य केवल सहायता करना ही नहीं, बल्कि समाज में सेवा, करुणा और सहयोग की भावना को मजबूत करना है। भविष्य में भी शिक्षा, स्वास्थ्य और जरूरतमंदों की सहायता से जुड़े ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद यादव ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज के कमजोर वर्गों के लिए संबल बनते हैं और युवाओं को सेवा के लिए प्रेरित करते हैं। इस अवसर पर अभिषेक अस्थाना, मनोज, सन्दीप बिन्द, अंजू बिन्द, अभिषेक, ऋषिकांत, रविकांत पटवा, दीपक, दानिश हुसैन, अभिषेक मिश्रा, उमाशंकर, कमलेश, विकास, रामराज, रामबाबू ठाकुरा समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
Tags
Jaunpur
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
today jaunpur news