सोनू गुप्ता @ रामपुर, जौनपुर। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष पर एक चित्र प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। यह प्रदर्शनी नगर पंचायत रामपुर के सभागार में लगाई गई। इसमें अटल जी के राजनीतिक जीवन, सुशासन में उनके ऐतिहासिक योगदान और 'राष्ट्र प्रथम' के मूल मंत्र को दर्शाया गया। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 'विकसित भारत' की दिशा में किए गए कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को भी चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।
प्रदर्शनी का उद्घाटन मछलीशहर के निवर्तमान सांसद बी.पी. सरोज ने किया जिन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुये कहा कि अटल जी भारतीय राजनीति के ऐसे महानायक थे जिन्होंने सिद्धांतों, नैतिकता और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा। उनके सुशासन के आदर्श आज भी देश के लिए मार्गदर्शक हैं जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगे बढ़ा रहे हैं।पूर्व विधायक सुषमा पटेल ने अटल जी के विचारों को आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी बताया। कार्यक्रम संयोजक राजेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि यह प्रदर्शनी अटल जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम है। जिला संयोजक डॉ. नृपेंद्र सिंह, नगर पंचायत चेयरमैन विनोद जायसवाल, मंडल अध्यक्ष देवीशंकर दुबे, भाजपा नेता डॉ. अजय सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
इस अवसर पर भावी जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी रोहित यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और आम नागरिक उपस्थित रहे। प्रदर्शनी को देखने के लिए लोगों में काफी उत्साह देखा गया और सभी ने अटल जी के आदर्शों को अपनाते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।
Tags
Jaunpur
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
today jaunpur news