Jaunpur : ​अधिवक्ता संघ के 5 महत्वपूर्ण पदों पर मुकाबला होना तय

मछलीशहर, जौनपुर। अधिवक्ता संघ के चुनाव में नाम वापसी की समय-सीमा समाप्त होने के बाद अब संघ के 5 पदों पर मुकाबला होना तय है। अधिवक्ता संघ के मुख्य चुनाव अधिकारी और एल्डर्स कमेटी के सदस्य दिनेश चंद्र सिन्हा ने बताया कि अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष पद पर जितेन्द्र श्रीवास्तव और बाबू राम एडवोकेट के बीच और कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अवनीन्द्र दुबे और रमेश प्रताप सिंह के बीच सीधी लड़ाई होनी निश्चित है जबकि महामंत्री पद के लिए 5 प्रत्याशीयों के मैदान में आ जाने से मुकाबला रोचक बन गया है। महामंत्री पद के लिए आलोक विश्वकर्मा, वेद प्रकाश श्रीवास्तव, संजय सरोज, सुभाष चंद्र मौर्य और बृजेश यादव के बीच मुकाबला होगा। वहीं उपाध्यक्ष (दस वर्ष से कम) के पद पर कृष्ण कुमार गौतम, प्रेमचंद यादव और विनय मौर्य के बीच संघर्ष होगा। साथ ही उपाध्यक्ष (10 वर्ष से अधिक) कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव प्रशासन, संयुक्त सचिव पुस्तकालय, संयुक्त सचिव प्रकाशन, आय व्यय निरीक्षक और कार्यकारिणी के सदस्य पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। इस अवसर पर एल्डर्स कमेटी के अन्य सदस्यों में अशोक श्रीवास्तव, ब्रह्मदेव शुक्ला, यज्ञ नारायण सिंह, दयानाथ पटेल भी मौजूद रहे।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534