Jaunpur News : ​मछलीशहर तहसील में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

विपिन मौर्य @ मछलीशहर, जौनपुर। जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र के निर्देश के क्रम में जनपद की समस्त तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का सफलतापूर्वक आयोजन हुआ।
इसी क्रम में मछलीशहर तहसील सभागार में मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। मुख्य राजस्व अधिकारी ने जनसामान्य की समस्याओं को गम्भीरतापूर्वक सुनते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायती पत्रों का त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाय।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान राजस्व, भूमि विवाद, पैमाइश, पथरगड्डी, पेंशन सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें प्राप्त हुईं। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कई प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
जिलाधिकारी ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के अंतर्गत बढ़ी इन्यूमरेशन अवधि 11 दिसंबर तक सभी लोगों से गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ को देने की अपील की जिससे लोकतंत्र के महापर्व में सभी की सहभागिता सुनिश्चित कराई जा सके।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534