Jaunpur : ​डीएम ने ली बेसिक शिक्षा विभाग की डीटीएफ समिति की बैठक

जौनपुर। जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग की डीटीएफ समिति की बैठक हुई जहां जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने बताया कि निपुण आकलन परिणाम में जौनपुर ने प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिलाधिकारी ने इस उपलब्धि पर बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुये कहा कि इस उत्कृष्ट प्रदर्शन को निरंतर बनाए रखा जाय।
बैठक में विद्यालयों में बच्चों एवं शिक्षकों की उपस्थिति, अधिकारियों द्वारा किए जा रहे विद्यालय निरीक्षण सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में शीत ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए रजाई, गद्दा सहित अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जायं।
उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सभी विद्यालयों में स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित रहे तथा मध्यान्ह भोजन योजना के अंतर्गत परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता उच्च स्तर की हो। बच्चों को एमडीएम में हरी सब्जियों की अनिवार्य आपूर्ति सुनिश्चित की जाय जिससे उनके पोषण स्तर में सुधार हो सके। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया सहित संबंधित एबीएसए के अलावा तमाम संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534