Jaunpur : ​​कलेक्ट्रेट सभागार में हुई एन-कार्ड समिति की बैठक

जौनपुर। जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एन-कार्ड समिति की बैठक हुई जहां उन्होंने नशीली दवाओं एवं मादक पदार्थों की अवैध बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण हेतु सख्त निर्देश दिये। साथ ही निर्देशित किया कि दोहरा बिक्री पर कड़ाई से कार्रवाई सुनिश्चित की जाय। किसी भी दशा में नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा दोषियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जायेगी।
बैठक में विशेष रूप से निर्देश दिए गए कि विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों के आसपास स्थित दुकानों का नियमित निरीक्षण किया जाय जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि वहां किसी भी प्रकार की नशीली दवाओं अथवा प्रतिबंधित पदार्थों की बिक्री न हो सके। इस संबंध में औषधि निरीक्षक, पुलिस विभाग एवं संबंधित अधिकारियों को संयुक्त रूप से अभियान चलाने के निर्देश दिये गये।
जिलाधिकारी ने कहा कि युवाओं और छात्रों को नशे से दूर रखने के लिए सतर्कता, प्रवर्तन एवं जनजागरूकता तीनों पर समान रूप से ध्यान देना आवश्यक है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिये। बैठक में तमाम संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534