Jaunpur : ​कार्यक्रम की तिथियों को संशोधित कर दिया गया: डीएम

जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ0प्र0 और भारत निर्वाचन आयोग के पत्र द्वारा सम्प्रति चल रहे अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण से सम्बन्धित कार्यक्रम की तिथियों को संशोधित कर दिया गया है। आयोग द्वारा घोषित संशोधित कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन 6 जनवरी 2026 को किया जाएगा। इसके उपरांत दावे एवं आपत्तियाँ प्राप्त करने की अवधि 6 जनवरी से 6 फरवरी 2026 तक निर्धारित की गई है। इसके पश्चात नोटिस चरण, गणना प्रपत्रों पर निर्णय, दावे एवं आपत्तियों निस्तारण 6 जनवरी से 27 फरवरी 2026 तक किया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 06 मार्च 2026 को किया जाएगा। उक्त के अतिरिक्त विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की अवधि में निर्वाचक नामावलियों की तैयारी से सम्बद्ध अधिकारियों का स्थानान्तरण भारत निर्वाचन आयोग के पूर्व अनुमोदन के बिना नहीं किया जाय।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534