बीके सिंह @ सिरकोनी, जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खंड विकास खण्ड न्याय पंचायत रामनगर भड़सरा द्वारा हिन्दू सम्मेलन का आयोजन उमानाथ सिंह हायर सेकंडरी स्कूल शंकरगंज में हुआ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गौतम शुक्ल ने कहा कि हिन्दू धर्म सनातन है। हम प्रकृति पूजक है। घर में बड़ों का सम्मान, परोपकार, धर्मम चर, सत्यम वद यह आचरण में होना चाहिए। डॉ. निशा मौर्य ने कहा कि हम बच्चों को संस्कारित बनाए। देश को आगे ले जाने में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान है। महिलाएं बच्चों को शिक्षित बनाये। संघ ने महिलाओं की समानता के लिए विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहा है।
इसी क्रम में त्रिभुवन राम ने कहा कि जब जब हिन्दू धर्म असंगठित रहा तब तब देश का विभाजन हुआ, इसलिए समाज को एकजुट रहना होगा तभी देश सुरक्षित और विकसित होगा। राष्ट्र निर्माण के लिए हमें भेदभाव को समाप्त करना पड़ेगा। सनातन धर्म सर्वश्रेष्ठ है। डॉ. वेद प्रकाश सिंह ने कहा कि संघ 100 वर्षों से हिन्दू धर्म, संस्कृति तथा राष्ट्रहित में विविध क्षेत्रों में कार्य कर रहा है। इस सम्मेलन का उद्देश्य है हम सभी भेदभाव को समाप्त करे। धर्म का आचरण करे, पर्यावरण को सुरक्षित करे। हम सभी लोग आपस में बंधुत्व का भाव रखे।
अध्यक्षीय सम्बोधन में इं. शिवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि हम सभी अपने कर्तव्यों का निर्वहन राष्ट्रहित में करे। वसुधैव कुटुंबकम् का भाव केवल हिन्दू धर्म में ही निहित है। संघ के साथ हम भी देश के लिए कार्य करें। कार्यक्रम का संचालन आशुतोष मिश्र ने किया।। इस अवसर पर वीरेंद्र मौर्य विभाग शारीरिक प्रमुख, जिला प्रचार प्रमुख अजय पाठक, खंड कार्यवाह हर्ष सिंह, आद्या प्रसाद सिंह, राजेश प्रधान, योगेश सिंह, चंद्र प्रकाश मिश्र सहित तमाम माताएं, बहनें के अलावा तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Tags
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur crime news
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
today jaunpur news