जौनपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुरीक्षण अभियान के अन्तर्गत विशेष अभियान तिथि पर 370-विधानसभा क्षेत्र मड़ियाहूं के स्वामी विवेकानन्द इण्टर कालेज तथा कम्पोजिट विद्यालय गोरापट्टी विकास क्षेत्र बरसठी के बूथ पर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र ने मतदाता सूची से संबंधित कार्यवाहियों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस अवसर पर संबंधित ईआरओ, बीएलओ, विभिन्न राजनैतिक दलों के बीएलए, ग्रामवासी उपस्थित रहे। मतदाता सूची का वाचन कराया गया तथा विशेष तिथि के अंतर्गत चल रही गतिविधियों की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने सभी बीएलओ को निर्देशित किया कि भारत निर्वाचन आयोग से प्राप्त अनमैप्ड मतदाताओं से संबंधित नोटिसों की तामील प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जाय। समीक्षा में यह पाया गया कि अधिकांश बूथों पर नोटिसों की तामील शत-प्रतिशत अथवा लगभग पूर्ण हो चुकी है जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित कर्मियों की सराहना किया।इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित बीएलए से संवाद करते हुए यह भी सुनिश्चित किया कि फॉर्म-6, फॉर्म-7 एवं फॉर्म-8 भरने एवं जमा करने में किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो रही है। बीएलए ने बताया कि बीएलओ एवं सुपरवाइजरों द्वारा पूर्ण सहयोग प्रदान किया जा रहा है और किसी प्रकार की कठिनाई नहीं है।जिलाधिकारी ने बताया कि विशेष तिथि पर सुनवाई की भी समुचित व्यवस्था की गई है। मतदाता स्वयं उपस्थित होकर अथवा अधिकृत व्यक्ति के माध्यम से आवश्यक साक्ष्यों सहित अपना पक्ष रख सकते हैं। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील किया कि वे बीएलओ के कार्यों में सहयोग करें तथा निर्धारित प्रारूप पर प्रमाणित कर फॉर्म-6, 7 एवं 8 स्वतः जमा कराएं।
इस दौरान उन्होंने उपस्थित ग्रामवासियों से वार्ता करते हुए कहा कि जिनको भी नोटिस निर्गत किया गया है, वे नियत तिथि पर अपने दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर अपना साक्ष्य मिलान करा लें। इस अवसर पर ईआरओ मड़ियाहूं नवीन जी, बीएलओ, बीएलए, सुपरवाइजर सहित अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने उपस्थित ग्रामवासियों में ठण्ड के दृष्टिगत कम्बल और फल भी वितरण किया। साथ ही अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व, नगर मजिस्ट्रेट इन्द्रनन्दन सिंह, समस्त ईआरओ ने अपने विधानसभा क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए मतदाता सूची से संबंधित कार्यवाहियों का स्थलीय निरीक्षण किया।
Tags
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur crime news
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
today jaunpur news