Jaunpur : ​समग्र शिक्षा माध्यमिक कैरियर गाइडेंस मेला का हुआ आयोजन

जौनपुर। समग्र शिक्षा माध्यमिक कैरियर गाइडेंस मेला का आयोजन शिया इंटर कॉलेज में हुआ जिसका शुभारम्भ जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने दीप प्रज्वलित करते हुये मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के दूरदर्शी सोच के दृष्टिगत माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 9वीं और 10वीं के छात्रों के कैरियर को आगे बढाने के लिए पंख कार्यक्रम की शरूआत की गयी है जिसमें बच्चे की अभिरूचि और योग्यता को देखते हुए उन्हें आगे बढाने का प्रयास किया जायेगा। कैरियर में बच्चों को सही दिशा चुनना अत्यंत आवश्यक है, इस बात पर उन्होंने विशेष बल दिया। उन्होंने इस तरह के आयोजन होने पर सभी को प्रोत्साहित करते हुये कहा कि भविष्य में इस तरह के आयोजन किये जायं जिससे बच्चों के कैरियर को सही दिशा मिल सके और ये बच्चे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने में अपना योगदान दे सके।
विशिष्ट अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल पुष्पेंद्र सिंह (कीर्ति चक्र) ने बच्चों को विश्लेषणात्मक ढंग से कैरियर के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि किस प्रकार से सेना में सेवा दे सकते हैं। मेले में समस्त राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्य, अपने विद्यालयों के विद्यार्थियों के साथ उत्साहपूर्वक स्टॉल पर प्रदर्शनी माडॅल का जिलाधिकारी एवं अन्य अतिथियों द्वारा समस्त स्टॉल का क्रमवार अवलोकन करते हुए उनके कार्यो की सराहना की गयी।
इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय पांडेय, सह जिला विद्यालय निरीक्षक विवेक सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल, प्रधानाचार्य आईटीआई मनीष पाल, जिला समन्वयक समग्र शिक्षा डॉ राजन सिंह, शिया इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डा. अलमदार हुसैन नजर सहित अन्य राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्य आदि उपस्थित रहे।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534