Jaunpur : ​दीवार गिराने को लेकर हुआ विवाद, 8 गिरफ्तार

बीके सिंह @ जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के अहमदपुर गांव में दबंगों ने एक व्यक्ति की दीवार को गिरा दिया जिस पर बवाल होने लगा। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी विकास कुमार यादव पुत्र शेर बहादुर यादव की दीवार को अच्छेलाल यादव सहित उनके परिवार व साथ के अन्य लोगों ने गिरा दिया। उसके बाद काफी बवाल होने लगा। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल अपने साथ चौकी प्रभारी राधेश्याम सिंह व अन्य फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गये।पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार कर सभी को चालान न्यायालय भेज दिया।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534