जौनपुर। जनपद के सुइथाकला विकास खण्ड स्थित श्रीमती कलावती देवी सेवा संस्थान डीह असरफाबाद के सौजन्य से बृहस्पतिवार को कंबल वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. उमेश चंद्र तिवारी उपस्थित रहे जिनका माल्यार्पण, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट करके स्वागत किया गया। संस्थान ने 300 असहाय और जरूरतमंद परिवारों को गर्म कंबल वितरित किये। डॉ. तिवारी ने संस्था के परोपकारी कार्य की प्रशंसा करते हुये कहा कि असहाय, गरीब और जरूरतमंदों की सेवा दुनिया का सबसे पुनीत कार्य है। दीन-दुखी इंसान इस धरती पर ईश्वर का साक्षात रूप हैं। परहित मनुष्य का दिव्य गुण है जिसके अभाव में मानव जीवन अधूरा रह जाता है। मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।कार्यक्रम का संचालन दयाराम और रोशन लाल ने संयुक्त रूप से किया। आभार प्रदर्शन उमेश चंद्र अग्रहरी एवं रमेश चंद्र अग्रहरी ने किया। इस अवसर पर प्रवेश चंद्र अग्रहरी, राकेश चंद्र अग्रहरी, घनश्याम अग्रहरी, कमल पांडेय, मुस्ताक अहमद, रियाज अहमद, रोहित अग्रहरी, विजय अग्रहरी, संतोष अग्रहरी, आलोक अग्रहरी, रोहित गुप्ता, अनुज अग्रहरी समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।
Tags
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur crime news
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
today jaunpur news