Jaunpur : अवशेष पात्रों का आयुष्मान कार्ड शत-प्रतिशत बनाया जाय: डीएम

जौनपुर। जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद के समस्त ग्राम प्रधानों एवं पंचायत सहायकों के साथ बैठक जहां उन्होंने निर्देशित किया कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत जनपद में अवशेष पात्र व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड शत-प्रतिशत बनाया जाना सुनिश्चित किया जाय जिससे कोई भी पात्र लाभार्थी योजना से वंचित न रह जाय।
जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक पंजीकरण कराए जाने के भी निर्देश दिये। साथ ही कहा कि सभी ग्राम प्रधान स्वयं अपने-अपने घरों में सोलर पैनल स्थापित कराएं, ताकि आमजन को इस योजना के प्रति प्रेरित किया जा सके। इसके साथ ही उन्होंने प्रत्येक ग्राम प्रधान से अपने-अपने गांव को "सोलर गांव" के रूप में विकसित करने की अपील किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि जो ग्राम प्रधान इस योजना के क्रियान्वयन में उत्कृष्ट कार्य करेंगे, उनके नाम प्रधानमंत्री जी से पुरस्कृत किए जाने हेतु नामित किए जाएंगे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534