Jaunpur : ​श्रीराम कथा को लेकर शाहगंज विधायक ने अधिकारियों संग की बैठक

चन्दन अग्रहरि @ शाहगंज, जौनपुर। आगामी श्रीराम कथा के भव्य आयोजन को लेकर विधायक रमेश सिंह ने डाक बंगला में संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में श्रीराम कथा स्थल रामलीला मैदान सहित आस—पास की व्यवस्थाओं एवं तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। विधायक ने कहा कि श्रीराम कथा श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा पावन आयोजन है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। श्री सिंह ने अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, चिकित्सा सुविधा एवं पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी कुणाल गौरव, क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान, थाना प्रभारी किरण सिंह, नगर पालिका के ईओ प्रदीप गिरी, भाजपा जिला सोशल मीडिया प्रभारी वेद प्रकाश जायसवाल, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष धीरज पाटिल, श्रीश अग्रहरि, सुनील अग्रहरि, सभासद कृष्णकांत सोनी, सभासद सिम प्रकाश अग्रहरि, अनिल मोदनवाल, सुशील सेठ, शीष मोदनवाल, भुनेश्वर मोदनवाल, अरुण चौहान, संदीप साहू, बेचन सिंह, संतोष पांडेय, जितेंद्र सिंह, चिंताहरण शर्मा (मंडल अध्यक्ष), कालीचरण जायसवाल, विकास चौधरी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। उपस्थित अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सभी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534