जफराबाद, जौनपुर। संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती पर अहमदपुर गांव से भव्य जुलूस निकाला गया जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण शामिल हुये। जुलूस पूरे गांव का भ्रमण करते हुये निर्धारित मार्गों से गुजरा जहां "गुरु रविदास अमर रहें" जैसे जयघोष से वातावरण भक्तिमय नजर आया।
कार्यक्रम के दौरान गुरु रविदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। माल्यार्पण करने वालों में रिंकू पंडित, संस्कार सिंह, राघवेंद्र यादव, जवाहर लाल यादव के साथ आनन्द यादव का नाम भी शामिल रहा। इसके पश्चात उपस्थित अतिथियों और श्रद्धालुओं को अंगवस्त्र वितरित करके सम्मानित किया गया। वहीं वक्ताओं ने गुरु रविदास के जीवन, उनके समानता और सामाजिक समरसता के संदेश पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।इस अवसर पर संस्कार सिंह, रिंकू पंडित, सतीश चंद्र गौतम, मास्टर राजकुमार यादव, मुन्ना, सुरेंद्र मौर्य, धर्मराज मौर्य, मो. इसराइल, मो. इकबाल, मो. मंजूर अहमद, राजू यादव, विकास शुक्ला, जवाहर लाल यादव, पामू गौतम, सुभाष चंद्र गौतम, लालचन्द गौतम, राहुल गौतम, आशु गौतम, बुधी राम, जयश्री राम, रवि, गोलू नगर तमाम लोग मौजूद रहे।
Tags
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur crime news
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
today jaunpur news